Published: 16 अगस्त 2017

आधुनिक महिलाओं के लिये रोज़ाना इस्तेमाल की सोने की चेन

सोने का हार, किसी भी महिला के आभूषणों में होना आवश्यक है। चाहे आप किसी भी आयु की हो, कैसी भी जीवन शैली का प्रतिनिधित्व करती हो, लेकिन आपके पास स्वर्ण को लेकर एक नवीन दृष्टिकोण अवश्य होगा। यह जानना आपकी कार्यशैली को बेहतर बना सकता है कि किस प्रकार से एक सोने की चेन दूसरी से अलग है और किस मौके पर किस प्रकार के आभूषण पहने जाने चाहिये। यहां पर कुछ सोने की चेन के प्रकारों के बारे में बताया जा रहा है:


एन्कर/मरीनर चेन

एन्कर या लंगर जैसी चेन में एक समान आकार के अन्डाकर कड़ियों को एक साथ जोड़कर खडी या आड़ी प्रकार की डिजाईन बनाई जाती है। इस डिजाईन को समसे पहले नावके लंगर के रुप में सामने लाया गया था। यह चेन के प्रकारों में सबसे मजबूत मानी जाती है। चपटी एन्कर चेन और गोल एन्कर चेन आपकी पसंद के लिये उपलब्ध होती हैं।

बेहतर है: अर्ध औपचारिक समारोह, पश्चिमी पोषाकों के साथ

Gold Chain For Formal Wear

रोलो चेन

इन्हे बेलचर चेन भि कहते हैं, इस प्रकार की चेन में चपटे या अन्डाकार कड़ियों को एक दूसरे के साथ जोड़ा जाता है। ये चेन लम्बाई में कम लेकिन मोटाई में ज्यादा होती है और इनका आकार क्रमबद्ध होता है। रोलो चेन नेकलेस प्रत्येक प्रकार के वस्त्रों के साथ बेहतर लगते हैं और ये आपको एक परिपक्व व्यक्तित्व बनाते है।

बेहतर है: दैनिक कॉर्पोरेट लुक के लिये लेकिन इन्हे पश्चिमी या भारतीय औपचारिक वस्त्रों के साथ पहना जाता है।

Everyday Wearing Rolo Gold Chain

हेरिंगबोन चेन

इस प्रकार की चेन वी आकार की कड़ियों से जोड़कर बनाई जाती हैं जो सतह पर एकदम चपटी होती हैं। ये चेन चपटी और तरल दिखाई देती है क्योंकि वी आकार की कड़ियां एक दूसरे से प्रत्येक पंक्ति में एक छोड़कर एक के प्रकार से जोड़ी हुई होती हैं और इस प्रकार से हेरिंगबोन प्रकार बनता है। इस प्रकार की चेन किसी भी औपचारिक शर्ट पर बेहतर दिखाई देती है। रोज गोल्ड या व्हाईट गोल्ड में इस प्रकार की चेन अत्यंत आधुनिक और बेहतर दिखाई देती है।

बेहतर है: किसी महत्वपूर्ण कॉर्पोरेट समारोह या कॉन्फ्रेन्स के लिये। आपके पारंपरिक परिपक्व से लेकर आधुनिक वस्त्रों पर बेहतर दिखाई देती है।

V Shaped Herringbone Gold Chain

फिगारो चेन

फिगारो चेन को छोटे और बड़े चपटे कड़ियों को जोड़कर बनाया जाता है। प्रत्येक तीन से चार छोटी कड़ियों के बार, एक लम्बी कड़ी लगाई जाती है। वास्तव में इटली में यह डिजाईन आधुनिक सोने के जेवरों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय है। इन्हे पेन्डेन्ट के साथ पहना जाए, तो खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। आप इन्हे अपनी रोजाना के आभूषणों की फेहरिस्त में जोड़ सकते हैं क्योंकि ये स्टाईल तो बेहतर देते ही हैं, प्रत्येक वस्त्र प्रकार्र के साथ अच्छे लगते हैं।

बेहतर है: रोज़ाना के स्टाईल के लिये, दोस्तों के साथ बाहर जाना, सहकर्मियों के साथ भोजन समारोह। यह किसी भी पारंपरिक, फ्यूजन या इन्डो वेस्टर्न वस्त्रों के साथ बेहतर लगती है।

Figaro Gold Chain For Casual Outing

व्हीट चेन

इस प्रकार की चेन गेंहू के छिलको के समान दिखाई देती है। यह किसी भी आधुनिक वस्त्र प्रकार के साथ बेहतर लगती है। इसमें घुमावदार अन्डाकार कड़ियां होती हैं जिन्हे बेहतरीन पैटर्न के साथ जोड़ा जाता है। यह काफी टिकाई चेन होती हैं और इसमें भारी पेन्डेन्ट पहनने पर इसका लुक पूरा होता है। वैसे इस चेन को केवल पहनना भी एक शालीन लुक देता है।

बेहतर है: किसी औपचारिक समारोह के लिये जिसमें आपको सभ्य व परिपक्व वस्त्र पहनने हो, यह कोई कॉर्पोरेट डिनर, अपर मैनेजमेन्ट के साथ डिनर या अपने जीवन साथी के परिवारजनों के साथ डिनर हो सकता है।

Wheat Gold Chain For Modern Look

अदृश्य चेन

इस प्रकार की चेन सबसे ज्यादा लोकप्रिय होती है क्योंकि ये बहुत नाज़ुक और दिखने में सुन्दर होती है। इन्हे पेन्डेन्ट के साथ पहनने से आपका गला परिपूर्ण लगता है। अपनी स्टाईल और लुक को पूरा करने के लिये इसमें फूलों के डिजाईन का पेन्डेन्ट पहनें।

बेहतर है: अपने एनीवर्सरी डिनर के लिये, मित्रों के साथ पार्टी में। इसकी मदद से मोनोक्रोम आउटफिट को और भी बेहत बनाया जा सकता है। सर्पिलाकार चेन

एक लोचनीय चेन जिसमें कड़ियां बहुत पास पास जुड़ी होती है। यह किसी सांप की त्वचा के समान दिखाई देती है, हल्की और नाज़ुक होती है। यह पेन्डेन्ट के साथ पहनने के लिये एक और बेहतर विकल्प है। इसके साथ ही, जिन्हे आभूषणों में न्यूनतम पहनना पसंद है, उनके लिये यह बेहतर चयन हो सकता है। इन्हे अपनी कलाई के आस पास लपेटकर भी पहना जा सकता है, थवा किसी हेयर क्लिप या बालों की स्टाईल के साथ जोड़कर उसे सुन्दर बनाया जा सकता है।

बेहतर है: रोज़ाना ऑफिस में पहनने के लिये। इसे आप अपने तरीके से, अन्य सोने के आभूषणों के साथ मिलाकर, सप्ताह के अलग अलग दिन, अलग अलग वस्त्रों के साथ मैच कर पहन सकते हैं।

Snake Designed Gold Chain For Daily Wear

 

आज आप अपने लुक को बेहतर बनाने के लिये कौन से गोल्ड नेकलेस को चुनेंगे?

Sources: Source1Source2Source3Source4Source5