Published: 31 जुलाई 2017

भारत में सोना कहाँ से आता है?

Where does gold in India come from?

भारत दुनिया में दसवा सबसे ज़्यादा सोना रखने वाला देश है, जिसके पास 557.8 टन सोना है| जानिये इसमें में से कितना सोना उत्पादित, आयत और रीसाइकल किया जाता है ।

 

भारत में सोने का आयत

 

वर्ष 2015 में अपनी सोने की मांग को पूरा करने के लिए भारत ने 950 टन सोना आयात किया|

 

 

भारत में सोना कौन आयत कर सकता है?

 

यह मंहगी धातु अत्यंत उच्च मूल्य रखती है| इसलिए इसे आयात करने के बड़े सख्त नियम हैं| देश की शीर्ष एजेंसियों द्वारा इसकी निगरानी एवं नियंत्रण किया जाता है| इन एजेंसियों को इसी काम के लिए अधिकृत किया जाता है| इन एजेंसियों में शामिल है भारतीय रिज़र्व बैंक,डी.जी.ऍफ़.टी और वित्त मंत्रालय|भारत में सोना खरीदने पर इनका पूरी तरह से नियंत्रण होता है| बैंक और ट्रेडिंग हाउस जैसी कुछ एजेंसियां हैं,जो सोना आयात कर सकती हैं| नीचे दी गयी सूची ने सोना आयात करने वाली विभिन्न कंपनियों के नाम दिए गए हैं|

 

 

  1. भारत में सोने की रीसाइक्लिंग (पुनर्चक्रण)

    केवल खनन से ही सोने की बढ़ती हुई मांग को पूरा करना मुश्किल है|इसलिए रीसाइक्लिंग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है|वर्ष २०१५ में करीबन १८० टन सोना रीसायकल और रीयूज़ किया गया| वर्ष १९९० में भारतीय ज्वेलरी निर्माण की ज़रूरतों का करीबन १५ प्रतिशत हिस्सा रीसाइक्लिंग के माध्यम से पूरा किया जा रहा है| ज्वेलरी,स्क्रैप निर्माण जीवन की अन्य औद्योगिक ज़रूरतों सम्बन्धी उत्पादडों के लिए यह एक बड़ा साधन है| 

     

  2. भारत में सोने की खनन

    सोने की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए,भारत सोने की खदानो का इस्तमाल भी करता है| लेकिन खनन से केवल अल्प मात्रा में ही सोने की मांग की पूर्ती हो पाती है| वर्ष २०१५ में,२ टन से भी काम सोना खनन से प्राप्त किया गया| भारत की मुख्य स्वर्ण खदानों की जानकारी दी जा रही है|

     

 

भारतीय खदान ब्यूरो के मुताबिक,वर्ष १९४७ से २०१४ के बीच भारत ने करीबन ९० टन सोने का उत्पादन किया है| यह सारा उत्पादन हट्टी गोल्ड माइंस से हुआ है|

स्रोत: 

 

Related article: स्वर्ण भंडार के बारे में जानने योग्य बातें