Published: 03 अप्रैल 2024

जानी-मानी स्टाइलिस्ट गोपालिका विरमानी के साथ सोने में अपनी ब्राइडल स्टाइल को सजाएं

Gopalika Virmani

जानी-मानी स्टाइलिस्ट गोपालिका विरमानी के साथ सोने में अपनी ब्राइडल स्टाइल को सजाएं

इसमें नाटकीयता है और उसके साथ-साथ खूबसूरती को समझने की नज़र भी है, विरमानी दुल्हन की ऐसी स्टाइल गढ़ती हैं जो दुल्हन की ही तरह अनूठी होती है। यहाँ ज्वेलरी केवल एक एक्सेसरी ही  नहीं; यह दुल्हन की खुद की यात्रा का प्रतीक है, उसके अपने वजूद का उत्सव है। 

आइए पता लगाते हैं कि कैसे इनमें से प्रत्येक लुक को तैयार करते समय विरमानी सिर्फ सजाने के लिए ही नहीं बल्कि खूबसूरत कहानी पेश करने के लिए भी ब्राइडल वियर को हर एक दुल्हन के खास व्यक्तित्व की एक शानदार अभिव्यक्ति में बदलने के लिए सोने का इस्तेमाल करती हैं।

 

Royal Bride

राजसी समय से कदम रखती है, उसकी उपस्थिति शाही शान और खूबसूरती का मिला-जुला रूप होती है। उसकी ज्वेलरी का हर पीस, चाहे वह चोकर हो या टेम्पल ज्वेलरी, या उनका शानदार पासा, वह समृद्धि का जीता-जागता प्रमाण होता है, इसमें महलों की भव्यता भी होती है और लंबे समय से चले आ रहे राजवंशों की शान भी।

 

Trendsetter Bride

आधुनिक नारीत्व के प्रतीक के रूप में खड़ी है, उसका आकर्षण उसकी परंपरा से हट कर होने वाली पसंद में समाया है। सबसे अलग होने को अपनाते हुए, वह सोने के चोकर को एक हेडपीस में बदल देती है, और अपने नेकपीस और झुमके के लिए मैट गोल्ड का विकल्प चुनती हैं। उनकी पसंद उसकी नियम-तोड़ने की भावना को दर्शाती है। वह जो भी गहना पहनती है, वह उनके द्वारा अनूठे रास्ते चुनने का सबूत है, जो न केवल स्टाइल के लिए पहना जाता है, बल्कि दुल्हन की सुंदरता के प्रति उनके भरोसे और लीक से हट कर रखी हुई अपनी बात के रूप में भी पहना जाता है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

 

 
 

A post shared by My Gold Guide (@mygoldguide)

 

Intimate bride

निजी कहानियों का उत्सव है। उनकी ज्वेलरी की पसंद अंतरंग है, जैसे फुसफुसा कर कहा गया कोई रहस्य। उनके रंगीन झुमके, बारीक डिज़ाइन वाली उनकी चूड़ियां, और भारी नेक पीस का न होना, सभी उनकी रचनात्मकता और आत्म-अभिव्यक्ति का विस्तार हैं। उनकी ज्वेलरी की बारीकी शांत प्रेम कहानियों, लोगों की नज़रों से दूर संजोई गई जगहों की बात करती है।

 

Boho bride

स्वछंदता की कहानी कहती है। बोहो बीडिंग के साथ उनका जाना-पहचाना नेकपीस और बड़े कफ झुमके जीवन के प्रति उनके प्यार, संस्कृतियों और युगों के मिश्रण का जश्न मनाते हैं, जो उनकी साहसिक आत्मा को दर्शाते हैं।

 

Classic Bride

एक ऐसी कहानी है जो समय से परे है। उनकी पोशाक विरासत की दास्तांन सुनाती हैं,  हर आभूषण व्यक्तिगत विरासत को दर्शाता है। उनका सोने का चोकर पूरी तरह से उनके लंबे नेक पीस से मेल खाता है जबकि सरलता से भरा मांग टीका बारीक डिज़ाइन वाली सोने की बेल्ट को संतुलित करता है। वह शालीनता का प्रतीक हैं, उनकी सुंदरता भारतीय परंपराओं और शिल्प कौशल को समर्पित करते हुए पारंपरिक सोने की चमक से निखरती है।

 

New Age Bride

वेलिंगटन से निकला हुआ विज़न है। वह परंपराओं को परे कर देती हैं, और ऐसी ज्वेलरी चुनती है जो दुनिया को बताती हैं कि वह वैश्विक मंच पर एक भारतीय है।उनकी रोज़ गोल्ड  की मेश ज्वेलरी और पतली परत वाले नेकलेस सिर्फ सजावट के लिए नहीं हैं, बल्कि एक ऐसे व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति हैं जो घिसी-पिटी लकीरों के बंधन में बंधने से इनकार करते हैं।

ये लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट के रूप में नहीं बल्कि एक आंदोलन के रूप में तैयार किए गए हैं। यह दुल्हनों की विविधता और उनके अनूठे व्यक्तित्व को समर्पित है, यह अपने खास व्यक्तित्व को अपनाने और घिसे-पिटे नजरिए को ठुकराने करने का निमंत्रण है। यह व्यक्तिगत पसंद का उत्सव है, और इस विश्वास का कि ज्वेलरी सिर्फ सजने के लिए न हो, बल्कि उसे दुल्हन के अंदर की आवाज को भी पेश करना चाहिए, ताकि वह अपने सबसे खास दिन पर अपनी पूरी प्रामाणिकता के साथ सामने आ सके।

ऐसी दुनिया में जहां चलन जल्दी ही बदल जाते हैं, दुल्हन के ये लुक समय से परे हैं, ये हमें याद दिलाते हैं कि फैशन के अंदर व्यक्तिगत अभिव्यक्ति की ताकत समायी हुई है।