Published: 04 सितंबर 2017

दुनिया के सोने के व्यंजन

सोना एक ऐसा उपहार है जो हमेशा उपयोगी होता है।

वर्षों से, केवल आभूषणों और सिक्कों के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला सोना अब स्वास्थ्य देखभाल, सौंदर्य प्रसाधन, विज्ञान और निवेश में इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि सोना खाया भी जा सकता है?

खाया जाने वाला सोना, सोने का एक गैर विषैला और शुद्ध रूप है जो सोने के पत्ते, गार्निश या बेहद पतले सोने के फ्लेक्स जैसे विभिन्न रूपों में उपलब्ध है। यहां दुनिया भर के कुछ विदेशी व्यंजनों पर एक नज़र डालते हैं जिनको सोने ने विशेष बना दिया है:

 
  1. एक न्यूयॉर्क-आधारित रेस्टॉरेंटर स्टीफन ब्रूस ने 2007 में 25,000 अमरीकी डालर (16,11,137 रुपए) में "फ्रोज़न हाट चॉकलेट" का अनावरण किया। ये 28 प्रकार के कोको के मिश्रण थे और इनमें 5 ग्राम 23-केरट खाये जा सकने वाले सोने को मिलाया गया था।

    Frozen Haute Chocolate

    Image Source: Source
  2. न्यूयार्क के एक व्‍यक्ति, गेब्रियल क्रेथर ने एक अधिक परिष्कृत संस्करण बनाया जिसे "चॉकलेट किर्च" कहते है। यह डिश एक स्पंज केक है और फिनिश के लिए इसमें सोने की पत्ती का उपयोग किया जाता है।

    Chocolate Kirch

    Image Source: Source
  3. 2015 में जापान में एक सीमित संस्करण वाली गोल्ड-प्लेटेड किटकैट की घोषणा की गई थी। इसके केवल 500 टुकड़े 16 अमरीकी डॉलर (1031) में बेचे गए थे। इसके प्रत्येक बार में, अंदर के वेफर बार के ऊपर 24-केरट के सोने की पत्ती लिपटी होती है।

    Kitkat

    Image Source: Source
  4. न्यूयॉर्क शहर में एक फूड ट्रक ने $666 का बर्गर बनाया। इसे डूश बर्गर कहते हैं, इसमें लॉबस्टर, कैवियार, ट्रफल्स और एक बीफ़ पैटी होती है। इसकी क्या विशेषता है? बीफ़ पैटी 24-केरट सोने के पत्तों के 6 शीट में लपेटी जाती है!

    Douche Burger

    Image Source: Source
Sources:
Source1, Source2, Source3, Source4, Source5