Published: 10 जनवरी 2020

आपके व्‍यक्तित्‍व से मेल खाते सोने के आभूषणों के डिजाइन

Gold Jewellery Design

आभूषण हमेशा से ही एक महिला की अलमारी का अभिन्न अंग रहे हैं, और अन्‍य कई प्रकार के आभूषणों में से सोने के आभूषण लगातार पसंदीदा रहे हैं। यदि पुरानी पीढ़ी ने सोने की चूडि़यां, पाजेब, और कमरबंद/उदियानम (कमर पर पहनी जाने वाली चेन) को संजो कर रखा है, तो युवा पीढ़ी के पास सोने की बालियों, आकर्षक कंगन-ब्रेसलेट, पेंडैंट, चेन और अंगूठियों का संग्रह होता है।

सोने और फैशन में ऐसे क्या बदलाव हुए हैं कि सोने के आभूषण कैसे पहने जाएं। एक छोटी-सी अवधि की बात करें तो, सोने के आभूषण 'पारंपरिक' लुक के साथ जुड़े थे और इन्‍हें सिर्फ एथेनिक पहनावों के साथ ही जोड़ा जाता था। सोने के आभूषणों में समकालीन डिजाइन और पैटर्न के आने से, महिलाओं ने उन्हें सोने के डिजाइनों में भी अपनाया है। आज, सोने के आभूषणों को पाश्‍चात्‍य परिधानों जैसेकि गाउन, सूट और ड्रेस के साथ, और बिजनेस मीटिंगों से लेकर कॉकटेल पार्टी तक के मौकों के लिए डिजाइन किया जा सकता है।

न्यूनतावादी के लिए सोने के आभूषण

Gold Jewellery Design For The Minimalist Woman
Gold Earrings Leaf Design
Rose Gold Earring Jewellery Design
Gold Body Jewellery Design
Gold Engagement Ring Designs
Gold Rose Locket design Necklace

न्यूनतावादी सौंदर्य बोध वाली महिला प्रकृति पर आधारित थीम वाले सोने के आभूषण चुन सकती है। पत्ती के आकार का पेंडैंट, फूलों की डिज़ाइन के पेंडैंट वाली सोने की पतली चेन, और ज्यामितीय आकार की बालियां आकर्षक और मनमोहक लगती हैं। विशेष अवसरों के लिए, सोने की घड़ी वाला ब्रेसलेट आपकी एक अलग ही लुक पेश कर सकता है। सफ़ेद सोना उन महिलाओं के लिए आदर्श हो सकता है, जो बहुत ही सिंपल, लेकिन सुरुचिपूर्ण लुक चाहती हैं। वैसे, इंडो-वेस्टर्न पोशाक के साथ डेज़ी या ड्रैगनफ़्लाई जैसी वनस्पति पर आधारित थीम वाले सोने के स्टड खूब पसंद आते हैं।

पारंपरिक महिला के लिए

Traditional Gold Earring Design
Kanika Mudhra Gold Jhumka
Mudhra Gold Necklace

एथेनिक पहनावे पसंद करने वाली महिला के लिए भारतीय विशिष्टताओं वाले ढेर सारे विकल्‍प मौजूद हैं, जैसेकि मंदिर आभूषण, बीकानेरी, मीनाकारी आभूषण और जयपुरी। ये शैलियां भारत की गौरवशाली विरासत और इतिहास को व्यक्त करती हैं। महीन बारिकियां और उत्कृष्ट शिल्प-कौशल क्लासिक आभूषण को शाही और सुंदर लुक देते हैं। महिलाएं पारंपरिक आभूषणों में से जो सबसे ज्‍यादा लोकप्रिय आभूषण पसंद करती हैं, वे हैं सोने के झुमके और चांदबली बालियां। ये साड़ी, पारंपरिक सूट, साथ ही भारतीय-पाश्‍चात्‍य पोशाकों के साथ भी अच्छे लगते हैं। पीला सोना क्लासिक लुक देता है, और पीले सोने का कमरबंद और मांगटीका त्‍यौहारों के अवसरों और अन्‍य कार्यक्रमों के लिए एकदम परफेक्‍ट हो सकते हैं।

अधिकतमवादी के लिए सोने के आभूषण​

Diamond Gold Bracelet Womens
The Gold Olivia Bracelet
Royalty Gold Bracelet
Girl Wearing Gold Jewellery

अधिकतमवाली और साहसी व्यक्तित्व वाली महिलाएं, अपने लुक और स्‍टाइल के साथ प्रयोग करती रहती हैं। सोने के चोकर नेकलेस, हाथ के कुंडलाकार और लच्‍छेदार बैंड और कॉकटेल रिंग्स इनके मन को बहला सकते हैं। सोने के कान के लटकन, मैटी सोने की चेन और चेनमेल ब्रेसलेट जैसे आभूषण सशक्‍त व्यक्तित्व वाली महिलाओं के व्‍यक्तित्‍व को निखार सकते हैं।

साधारण-सुशील महिला के लिए सोने के आभूषणों के डिजाइन

Gold Earring Design Military Fashion
Antique Gold Earring Design

व्‍यावहारिक व्‍यक्तित्‍व वाली महिलाएं बाहर निकलना पसंद करती हैं और अपने आसपास की दुनिया में रुचि लेती हैं। वे सोने के एं‍टीक नेकलेस और झुमके पहनना पसंद करती हैं। सोने के मनकों वाली चेन एक आदर्श विकल्प होती है, क्योंकि यह पेशेवराना और एथेनिक, दोनों तरह की पोशाकों पर अच्‍छी लगती है। फूलों की नक्काशी वाले सोने के बटन और जनजातीय कलाकृति वाले सोने के आभूषण उनकी साधारण पोशाक को भी खास बना सकते हैं। वे क्‍लासी और प्रबुद्ध लुक के लिए सोने के विंटेज डिजाइन वाले ब्रोच या लेपल पिन भी पहन सकती हैं।

जिंदादिल महिलाओं के लिए आभूषण के डिजाइन

The Gold Ivah Bracelet
Diamond And Gold Butterfly Pendant

सक्रिय, सामाजिक और जिंदादिल महिलाएं सोने के अनूठे-से आभूषण पहनती हैं, जैसे कि सोने की छल्‍ले वाली बालियां, गुलाबी सोने की चूड़ि‍यां और, गुलाबी या सफेद सोने की कई-कई अंगूठियां। ऐसी महिलाएं ऊर्जा से भरी होती हैं और अपने सोने के आभूषणों में जिंदादिली की कुछ-कुछ तत्‍व शामिल कर लेती हैं, जैसे कि सोने के पेंडैंट में राशि का चिन्‍ह या सोने के ब्रेसलेट में गेंडा, तितली या ड्रैगनफ्लाई वाले छोटे-छोटे चार्म।

ये कुछ ऐसे स्‍टाइल हैं, जिन्‍हें सोने के आभूषणों में जोड़ सकते हैं। किसी अवसर और अपने व्यक्तित्व के आधार पर महिलाएं अपने लिए स्‍टाइल चुन सकती हैं कि किस प्रकार के सोने के गहने लिए जाएं और अपना ही अनूठा स्‍टाइल बनाएं।