Published: 18 मई 2018

पॉप संस्कृति में सोना

Significance of gold in pop culture

1960 के शुरुआती दशक से सोना संगीत जगत का एक अभिन्न अंग रहा है और स्टेज पर व स्टेज से बाहर कई बार कई रूप में प्रस्तुत रहा है। 60 के दशक में ही, संगीतकार, ख़ासतौर पर रैपर, ने गहनों के प्रति अपने प्रेम को ज़ाहिर करना शुरु किया। ‘द शुगरहिल गैंग’ उन शुरुआती लोगों में से एक थे जो स्टेज पर अपनी ख़ालिस सोने की घड़ियों का दिखावा करते थे।

रैप इतिहासकार बड़े पैमाने पर इस बात से सहमत हैं कि सोना मुख्यत: मुक्ति के प्रतीक के रूप पॉप संस्कृति में दिखने लगा। समय के साथ, यह सम्पत्ति और भाग्य का प्रतीक बन गया जिसे कई रैपर अपनी सफलता और प्रसिद्धि हासिल करने के बाद अपने गौरव का प्रचार करने के लिए प्रयोग करते थे। बल्कि, कई संगीतकारों को पीला सोना, सोने का सबसे लोकप्रिय रूप, पसंद करते हुए भी देखा गया है, इसलिए उनके द्वारा पहने गये गहने के धातु की सच्ची कीमत के बारे में कोई भ्रम नहीं है।

आइए एक नज़र डालते हैं इन सालों में पॉप संस्कृति में सोने की कुछ महत्त्वपूर्ण प्रस्तुतियों पर

  • 80 के दशक के शुरुआती सालों में, रन डीएमसी – प्रतिष्ठित हिप-हॉप दल ने हिप-हॉप संस्कृति ने सोने की शुरुआत की। जल्द ही, संगीत जगत में सोने का महत्त्व बढ़ गया। कुछ ही सालों में, इस तिकड़ी ने सोने की चेन, सोने की घड़ियाँ, सोने की अंगूठी और सोने के पेंडेंट पहनना शुरु कर दिया। आडिडास ने बल्कि उन्हें ख़ालिस सोने के क्लासिक स्नीकर्स भी भेंट किये थे।
  • जल्द ही, रैप कलाकारों ने सोने की बड़ी-बड़ी चेन और सभी अंगुलियों में सोने की अंगूठियाँ पहननी शुरु कर दीं। कुछ ने सोने के टूथ कैप और ग्रिल पहनने शुरु किये। हालाँकि ‘ग्रिल्ज़ लीनिएज’ के मूल के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है, फिर भी बिग डैडी केन और कूल जी रैप सबसे शुरुआती हिप-हॉप कलाकार थे जिन्होंने गोल्ड ग्रिल पहनकर दिखावा करना शुरु किया।
  • जब से नेली ने 2005 में ‘ग्रिल्ज़’ नामक गाना रिलीज़ किया, लगभग हर रैपर यही उपसाधक पहने दिखता था। कुछ तो रीमूवेबल गोल्ड बॉटम ग्रिल या रोज़ गोल्ड ग्रिल विकल्प भी पहनने लगे।
  • 2006 में, लिन जॉन ने बेवर्ली हिल्स के सर्राफ जेसन से एक विशाल गोल्ड पेंडेंट बनवाया। यह पेंडेंट 18 कैरेट पीले और सफेद सोने से बना था और हीरों से जड़ा था।
  • रॉक-ए-फेला और डेथ रो रिकॉर्ड्स के पास उनके ख़ुद के व्यक्तिगत गोल्ड पेंडेंट थे जिनसे लेबल के लिए एकता और वफादारी दिखती थी।
  • हिप-हॉप संस्कृति में सोने के चेन का चलन ख़त्म नहीं हुआ है। आज भी, रैप कलाकार सोने के गहने पहने दिखायी देते हैं। सबसे नया चलन है सोने के बने ईसा मसीह के पेंडेंट।