Published: 10 अगस्त 2017

स्वर्ण से विशेष बनाएं षष्ठिपूर्ति को

षष्ठिपूर्ति एक पारंपरिक समारोह है जिसे दक्षिण भारत में किसी भी पुरुष की 60 वी वर्षगांठ पर मनाया जाता है। इसे षष्ठिअब्दपूर्ति कहा जाता है और षष्ठि का अर्थ है 60, अब्द का अर्थ है वर्ष और पूर्ति का अर्थ है पूरा होना। संस्कृत में इसका यही अर्थ होता है। यह जीवन की एक पारी के समाप्त होने और दूसरी के शुरु होने का संकेत है अपने परिवार के कर्तव्यों को पूरा करने के बाद व्यक्ति अपने जीवन के नवीन पर्व की ओर बढ़ता है।

 

इस समारोह में वैवाहिक परंपराओं को उस व्यक्ति व उसकी पत्नी द्वारा पुन: निभाया जाता है।

 

स्वर्ण को पवित्र माना जाता है और किसी भी दंपत्ति को उनके षष्ठीपूर्ति के समय स्वर्ण उपहार देना उत्तम माना जाता है। यहां पर कुछ उपहारों के विकल्प दिये जा रहे हैं जिनके बारे में आप सोच सकते हैं:

 
  1. स्वर्ण सिक्के

    स्वर्ण के सिक्के जिसपर मां लक्ष्मी का चित्र बना हो या भगवान गणेश बने हो, वे इस अवसर के लिये बेहतरीन उपहार हैं। यह समारोह मुख्य रुप से दंपत्ति के वैवाहिक जीवन के पच्चीस वर्ष पूरे होने पर भी मनाया जाता है और इस हेतु से आप सिक्कों पर उनके नाम लिखवाकर भी उन्हे दे सकते हैं। भारत में स्वर्ण के सिक्के बेहतरीन उपहार का विकल्प माने जाते हैं और इनमें 24 कैरेट की शुद्धता और 999 परिशुद्धता पाई जाती है। भारतीय स्वर्ण का सिक्का जिसपर एक ओर अशोक चक्र और दूसरी ओर महात्मा गान्धी होते है, इसे देने पर प्राप्त करने वाला भी गर्व महसूस करता है।

    Gold Coin

  2. स्वर्ण मूर्तियां

    भगवान श्रीकृष्ण और राधा, भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्तियां स्वर्ण में देने पर इस समारोह का आध्यात्मिक स्वरुप निखरकर सामने आता है।

    Ganeesha Idol

  3. महिलाओं के लिये स्वर्ण आभूषण

    Old Woman

    किसी भी महिला के लिये, आभूषण हमेशा से एक मूल्यवान उपहार रहे हैं और ये हमेशा उनके बेहतरीन साथी रहे हैं। ये आभूषण जिनपर पानेवाले के नाम का प्रारंभिक अक्षर, पूरा नाम या उनके पसंदीदा डिजाईन हैं, ये वास्तव में उनके लिये उपयोगी और सुन्दर उपहार साबित होंगे। आप पारंपरिक विकल्प भी चुन सकते हैं जैसे सोने का नेकलेस, सोने का ब्रेसलेट, सोने के झुमके या अन्य कुछ जैसे बिछुए या नथनी।

    Ring

  4. पुरुषों के लिये स्वर्ण उपहार

    बेहतरीन कफलिंक्स जो स्वर्ण के बने होते हैं, बहुत राजसी लगते हैं। ये किसी भी पुरुष की कलाई पर होने पर वह समारोह बेहतरीन बन जाता है, औपचारिक समारोह हो, विवाह, सामाजिक या धार्मिक समारोह, आप इसके साथ ही इन्हे सेवानिवृत्ति पर भी पहन सकते हैं।

    Tie Pin

    एक बेहतरीन स्वर्ण की टाई पिन की चमक अलग ही होती है और ये कभी भी फैशन से बाहर नही जाती है। अपनी अलग स्टाईल दिखाने के लिये मदद करने वाली सोने की टाई पिन पीढ़ियों तक आपकी साथी हो सकती है और अनेकानेक समारोहों में आपकी सजावट को बढ़ा सकती है। आप इसे अलग आकार में बना सकते हैं या अपने प्रियजनों की पसंद के अनुसार चुन सकते हैं जैसे यात्रा, वाचन या अन्य कोई याद जिसे आपने साथ में जिया हो।

    Keychain

    पुरुषों द्वारा पारंपरिक वस्त्र सामान्य रुप से षष्ठिपूर्ति पर पहने जाते हैं और इनकी स्टाईल तब पूरी होती है जब इनके शर्ट या कुरते पर शुद्ध सोने के बटन हो। ये बटन अनेकानेक डिजाईन्स में उपलब्ध होते हैं, ब्लॉक्स से लेकर फ्लोरल तक। इन्हे आप अनेक रंगों में खरीद सकते हैं जो कि सोने के ही बने हैं – हरा, गुलाबी, पीला और सफेद।

    Traditional Button

  5. स्वर्ण उपहार विकल्प

    गोल्ड प्लेटेड पेन का उपहार या स्वर्ण की निब वाले पेन, स्वर्ण की कारीगरी के साथ गुलदान और फोटो फ्रेम, तन्जौर पेन्टिंग्स और अनेकानेक उपहार हैं जो उस दंपत्ति के स्वर्ण वर्षों के साक्षी रहेंगे।

    Golden Pen

    सोने की घडियां हमेशा से ही अपनी प्राचीन फैशन शोभा के साथ हर समारोह में उपस्थित रही है। किसी भी उम्रदराज व्यक्ति को सोने की घड़ी उपहार में देना अपने आप में एक उत्तम विकल्प है।

    Golden Watch

    ये सही है कि हर चमकने वाली वस्तु सोना नही होती लेकिन जब सोना चमकता है, तब बाकी सबकी चमक ज़रुर फीकी पड़ जाती है! षष्ठीपूर्ति जैसे विशेष समारोहों का आगमन जीवन में एक बार ही होता है और इस विशेष दिवस पर स्वर्ण का उपहार हमेशा ही आदर्श रहा है।