Published: 17 अगस्त 2017

होनेवाली दुल्हन के लिये स्वर्ण अंगूठी खरीदते समय पूछे जाने वाले प्रश्न

जीवन में कुछ विशेष अवसर होते हैं जैसे विवाह के लिये प्रस्ताव देकर किसी का हाथ मांगना। यही कारण है कि आपको इस बेहतर प्रश्न को सही तरीके से सामने रखने के लिये कुछ समय देना चाहिये। सोने की अंगूठी वह तरीका है जिससे अब तक विश्व के करोड़ो लोगों ने अपने प्रेम और समर्पण को सामने रखा है। तो यहां बतया जा रहा है कि यदि आप भी इस राह पर है, तब आपको किन बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है:

कितने कैरेट की सोने की अंगूठी आपके लिये बेहतर होगी?

कैरेट एक वैश्विक इकाई है जिसका उपयोग स्वर्ण की शुद्धता को जानने के लिये किया जाता है। कैरेट द्वारा सोने की वस्तू को बनाने में कितने प्रतिशत स्वर्ण का उपयोग हुआ है, यह जानना आसान हो जाता है।

उदाहरण के लिये, 24-कैरेट स्वर्ण का विशुद्ध प्रकार है जिसमें सभी 24 भाग स्वर्ण के होते हैं। यह काफी नर्म होता है और मोडा जा सकता है, यह स्वर्ण बार और सिक्के बनाने के लिये उपयोग में लाया जाता है।

22-कैरेट स्वर्ण, बहरहाल इसमें 22 भाग स्वर्ण के और 2 भाग चन्दी, जस्ता या अन्य धातु होता है। इससे स्वर्ण थोड़ा कड़ा और अधिक टिकाउ बन जाता है – यह आभूषण बनाने के लिये आवश्यक गुणवत्ता है जिसे वर्षों तक बने रहना है यहां तक कि आप उसे रोज ही क्यों ना पहने।

संबद्ध: स्वर्ण खरीदने से पहले जाने योग्य तथ्य

मुझे कौन से रंग का स्वर्ण खरीदना चाहिये?

स्वर्ण के साथ किसी दूसरी धातु के होने से आपकी अंगूठी विविध रंगों की होती है। शुद्ध स्वण पीले रंग का होता है जबकि सफेद स्वर्ण चांदी या पैलेडियम को मिलाकर बनाया जाता है, गुलाबी रंग के स्वर्ण में तांबा मिलाया जाता है। यदि आपको रंग चुनने में परेशानी हो रही है, तब आप टू टोन धातु चुन सकते हैं जिसमें दो रंग होते हैं।

अंगूठी कैसी होनी चाहिये?

स्वर्ण नरम धातु है यह बात ध्यान में रखें और किसी भी प्रकार की क्षति या घिसाव से बचने के लिये, मोटी अंगूठी खरीदें जिससे वह लम्बे समय तक चल सके।

क्या आपको अंगूठी को व्यक्तिगत स्वरुप देना चाहिये?

एक बेहतरीन अंगूठी वही होती है जिसे आप अपनी पसंद की धातु, बेहतरीन नग या व्यक्तिगत डिजाईन या नाम से सजाते हैम। आप अंगूठी पर अपने विवाह की तारीख खुदवा सकते हैं, नाम और बेहतर विचार लिखवा सकते हैं। यहां पर कुछ अन्य तरीके भी दिये जा रहे हैं जिनकी मदद से आप अपने सबसे खूबसूरत दिन को और भी यादगार बना सकते हैं।

आशा करते हैं कि जल्द ही आपके विवाह का निमंत्रण पत्र सामने होंगा!

Sources:
Source1, Source2, Source3