Published: 05 सितंबर 2017

20 की उम्र के दशक की महिलाओं के लिए सोने के डिजाइन

Gold Designs For Women In 20s

20 साल की उम्र की महिलाओं के रूप में, हम विभिन्न फैशन प्रवृत्तियों के संपर्क में आने के दौरान परिवर्तन की एक महान यात्रा पर निकल पड़ती हैं। हम में से बहुतों के लिये, 20 की उम्र के दशक की शुरुआत तब होती है जब हम अभी कॉलेज में ही होती हैं और हमारे स्वतंत्र वयस्क बनते ही यह समाप्त हो जाती है! 20 साल की उम्र में अनुभव करने के लिए इतनी सारी चीज़ें होती हैं, इतने सारे बदलाव आते हैं - कुछ बड़े, कुछ छोटे - जिनकी फिर आदत पड़ जाती है।

हम में से 20 की उम्र में कइयों के लिये शादी की घंटी बजती है, और कई अन्य के लिए यह वित्तीय स्वतंत्रता का पहला स्वाद लेकर आती है। यह जीवन के कई उपहारों का पता लगाने और उनका आनंद लेने का समय होता है।

उस सोने को पहनना जिसे हम अपना कह सकें खुद को व्यक्त करने का एक और तरीका है। आपके लिए यहां कुछ डिज़ाइन दिए गए हैं जिन पर आप अगली बार अपने लिये पोशाक चुनते समय विचार कर सकती हैं।

 
  • एक युवा पेशेवर के रूप में यह डिज़ाइन हमारे पहले कुछ वर्षों में हमारे लुक को निखार सकते हैं। नीचे दिए गए अनोखे डिज़ाइन हमारी उस शालीनता और उमंग का संयोजन करते हैं जिनका हम अपनी 20 की उम्र के दशक में संतुलन करना सीख रहे होते हैं।

    Young Professionals

    सौजन्‍य से: bluestone.com
  • एक आकर्षक आदिवासियों जैसा या अमूर्त सोने का हार एक कैज़ुअल टी-शर्ट और शॉर्ट्स या टाईट्स और कुर्ती के साथ पहना जा सकता है।

    Meher

  • Chunky gold bangles that go amazingly well with western wear.

    Chunky Bangles

  • अगर आपके भाई की शादी है या किसी दोस्त के विवाह में शामिल होने के लिये निमंत्रण मिला है, तो आप सोने के आभूषण के साथ पारंपरिक लेहंगा, हल्की और रंगीन सोने की ज़रीदार साड़ी, या एक सेक्विन क्रॉप टॉप और पैटर्न्‍ड लंबी स्कर्ट पहन सकते हैं, जिसमें से अंतिम वाला अभी भी प्रचलन में है। महत्‍वपूर्ण दिन का जश्न मनाने के लिए पर्याप्त विशेष, किंतु अभी भी युवा और फैशनेबल।

    Tirupati Gold
    AZ Large
    Newest Cheap Jewelley
    Indian Bangles
    Female Traditional
    Bangle
    Polki Bridal
    Neckles
    Fitin
  • सोने के आभूषण सिर्फ विशेष दिन और घटनाओं के लिए आरक्षित नहीं होते हैं। यह रोजाना की पोशाक पर चार चांद लगा सकते है। दैनिक वस्त्रों को विशिष्ठ बनाने के लिये नीचे दिये गये सूक्ष्म, परिष्कृत और फैशनेबल डिजाइनों पर विचार करें।

    Neck Jewellery
    Neck Jewellery 2
    Neck Jewellery 3
    Bangles
    Bangles 2
    Ring
    Ring 2
    Two Leaf Ring

20 की उम्र में हम अपने लिये जगह बनाते हैं यह पता लगाने के लिये कि वह क्‍या है जो हमें अनूठा बनाता है। हमारी शादी का दिन ऐसा महत्‍वपूर्ण दिन होता है जब हम चाहते हैं कि हमारा व्यक्तित्व किसी भी अन्य अवसर से अधिक चमके। यहां क्लिक करें 7 Ways a bride can wear gold on your wedding day उस महत्‍वपूर्ण दिन से पहले!