Published: 06 सितंबर 2017

विश्‍व के सोने के शहर

Golden Temple in Punjab

सोने का सबसे प्रसिद्ध शहर एल डोराडो है। सैकड़ों इतिहासकार प्रचीन काल से साहित्य को खंगालते रहे हैं, इसके पीछे के मिथकों को खोजने के लिये। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया भर में कई ऐसे शहर हैं जिनके 'गोल्डन सिटी' या 'सिटी ऑफ गोल्ड' जैसे उपनाम हैं? अब जबकि हम ऐसे प्रत्येक शहर के पीछे की कहानियों पर नजर डालेंगे, तो हो सकता है कि आपको पता चले कि आप उनमें से एक में रह रहे हैं!

  1. जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका

    क्या आप जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े शहर जोहान्सबर्ग को एगोली के नाम से भी जाना जाता है? ज़ुलू भाषा में एगोली का अर्थ होता है 'सोने का शहर' और शहर का ये नाम स्वर्ण खनन शहर के रूप में इसकी उत्पत्ति के कारण पड़ा जहां बड़े पैमाने पर सोने का व्यापार आयोजित किया जाता था।

  2. दुबई, यूएई

    दुबई सोना खरीदने का एक बड़ा केंद्र है। हजारों निवासियों और यात्रियों को, प्रसिद्ध गोल्‍ड सूक में जहां 300 से अधिक खुदरा विक्रेता हैं, समान रूप से सभी आकृतियों और आकारों में सोना मिलता है और अनुमान के मुताबिक किसी भी समय जहां 10 टन सोना हमेशा मौजूद रहता है! दुबई का हमेशा से वैश्विक सोने के व्‍यापार में एक बड़ा योगदान रहा है। अनुमान लगाया गया है कि 2016 में संयुक्त अरब अमीरात में सोने की मांग 49 टन थी।

  3. कांचीपुरम, भारत

    तमिल साहित्य के अनुसार कांचीपुरम - तमिलनाडु में स्थित एक शहर है जो मूल रूप से 'कांची' कहलाता था। बाद में ये शहर विकसित होकर 'कांचीपुरम' बना जिसका अंग्रेजी में अर्थ होता है 'गोल्डन सिटी'। यह शहर अद्वितीय कांजीवरम रेशम की साड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। क्या चीज़ उन्हें अद्वितीय बनाती है? कांजीवरम साड़ीयों में जो सोना आप देखते हैं वो असली सोना होता है, जिन्‍हें एक ज़रीदार पैटर्न बनाने के लिये सोने के धागे का उपयोग करके बुना जाता है। आप इस तरह एक असली कांजीवरम रेशम साड़ी की पहचान कर सकते हैं – यदि आप साड़ी को सावधानीपूर्वक जांचे और पायें कि साड़ी की बॉडी और बार्डर अलग-अलग टुकड़े हैं जिनको एक साथ बुना गया है, तो आप आश्वस्त हो सकते हैं कि आप एक असली कांजीवरम साड़ी देख रहे हैं!

    Kanjeevaram Silk Sarees

  4. अमृतसर, भारत

    अमृतसर, भारत में पंजाब में स्थित एक शहर है। यह भारत की गोल्‍डन सिटी के रूप में जाना जाता है, क्योंकि स्वर्ण मंदिर - सिखों के लिए सबसे पवित्र मंदिर, इसी शहर में स्थित है। क्या आप जानते हैं कि स्वर्ण मंदिर का 90 के दशक में 24-केरेट 500 किलोग्राम सोने के साथ जीर्णोद्धार किया गया था?

    संबंधित: 7 Amazing facts about the Golden Temple
  5. जेरुसलेम, इज़राइल

    यरूशलेम को अक्सर सोने का शहर, विशेषकर गानों में, कहा जाता है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि शानदार 'चट्टान की गुंबद', सबसे पुराना इस्लामी स्मारक यरूशलेम में स्थित है। मूल रूप से सोने से बना, इस मंदिर के गुंबद को तांबे और एल्यूमीनियम से बदल दिया गया था, जिसे बाद में सोने के पत्तों के साथ ढका गया।

  6. बेलरेट और बेंडिगो, ऑस्ट्रेलिया

    बेलरेट और बेंडिगो के शहर 1800 के दशक के गोल्‍ड रश के बाद आने वाले पैसे के कारण ऑस्ट्रेलिया की गोल्डन सिटी के रूप में जाने गये। गोल्‍ड रश एक ऐसी परिघटना है, जो तब होती है जब बहुत से लोग नये खोजे गये सोने के मैदानों में लावारिस सोने को हासिल करने के लिये चले आते हैं। वर्ष 1851 में, जेम्स रेगन ने बेलरेट में सोने के मैदानों की खोज की। वह अपने दोस्त से मिलने के लिए रास्ते में जा रहा था, जब उसने खेतों में जाने का फैसला किया, और इसी तरह बेलरेट का गोल्‍ड रश शुरू हुआ। 1853 में, बेलरेट में लगभग 9000 किलोग्राम सोना मिला। यहां 1856 में बेलरेट में मिली सोने की डली की तस्वीर दी गई है।

    Replica of the welcome nugget

  7. विसेंज़ा, इटली

    विसेंज़ा, उत्तर-पूर्वी इटली में स्थित एक महानगरीय शहर है, जिसे सिटी आफ गोल्‍ड भी कहा जाता है। लेकिन क्या आप यह भी जानते हैं कि विसेंज़ा को सुनारों की वैश्विक राजधानी भी कहा जाता है? इसका कारण यह है कि इटली के सोने का पांचवां हिस्सा यहां बनता है।

    ये दुनिया के सबसे प्रसिद्ध सोने के शहर हैं। इन रत्नों को तलाशने और सोने के ऐतिहासिक महत्व के बारे में अधिक जानने के लिए इन शहरों को अपनी यात्रा की बकेट लिस्‍ट में जोड़ लीजिये।

    इन सोने के शहरों को अपनी बकेट लिस्‍ट में जोड़ें और युगों की यात्रा करते हुये स्‍वर्ण की खोज करें!

Sources:

Source1, Source2, Source3, Source4, Source5, Source6, Source7, Source8, Source9 Source10, Source11, Source12