Published: 08 अगस्त 2017

ऑनलाईन स्वर्ण खरीदने की मार्गदर्शिका

How to buy gold online

भारत स्वर्ण का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, यहां पर दूसरी सबसे बड़ी जनसंख्या है जो इंटरनेट का इस्तेमाल करती है । यदि आप ये सोच रहे हैं कि इन बातों का आपस में क्या संबंध है, तब यह देखिये।

पहले स्वर्ण को केवल आभूषण, बार, या सिक्कों के रुप में खरीदा जाता था,अब इसके नवीन, आधुनिक निवेश विकल्प मौजूद है -इसका सबसे बेहतरीन उदाहरण है आप ऑनलाईन सोने में निवेश कर सकते हैं।

  1. ऑनलाईन स्वर्ण निवेश क्या है?

    ऑनलाईन स्वर्ण निवेश से आप सोने की खरीद और बिक्री ऑनलाईन कर सकते हैं। आप शुद्ध सोना (24 कैरेट) को अंतर्राष्ट्रीय स्वरुप में और सही समय के बाजार से जुड़े दरों पर खरीद व बेच सकते हैं।

  2. आप शुरुआत कैसे कर सकते हैं?

    आप किसी भी कंपनी की वेबसाईट पर जा सकते हैं जो ऑनलाईन स्वर्ण निवेश में काम करते हैं। कुछ कंपनियों के स्मार्टफोन एप्प भी होते हैं जिन्हे आप अपने डिवाइस पर डाउनलोड कर सकते हैं और उनका उपयोग हो सकता है। खाता खोलने का विकल्प चुनने पर आपको अपना ईमेल पता सत्यापित करना होता है और इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म भरना हो सकता है। आपको आधारभूत जानकारी देने के अलावा निम्न जानकारी भी देनी पड सकती है:

    • पहचान साक्ष्य
    • पते का साक्ष्य
    • आपके नामिति की जानकारी
    • आपके बैंक की जानकारी

    एक बार सारी आवश्यक जानकारी दिये जाने के बाद आपको यूजरनेम और पासवर्ड दिया जाता है जिसकी मदद से आप अपने ऑनलाईन स्वर्ण निवेश का प्रबन्धन कर सकते हैं।

  3. आप स्वर्ण की उस मात्रा का चुनाव कैसे करेंगे जिसे आप खरीदना चाहते हैं? क्या खरीदने के लिये कोई न्यूनतम सीमा है?

    एक बार जब आपने पंजीकरण कर लिया है, तब आपको केवल लॉगिन करना होगा और आपको उस पेज पर ले जाया जाएगा जहां पर आप स्वर्ण खरीद सकते हैं। आपके पास स्वर्ण को ग्राम में या रुपयों में खरीदने का विकल्प मिलता है। कुच विक्रेता आपको एक ग्राम सोना या एक रुपया निवेश करने जैसा विकल्प भी देते हैं।

  4. जीएपी (गोल्ड एक्युमलेशन प्लान) क्या है? यह प्लान कितने समय तक सक्रिय रहता है?

    गोल्ड एक्युमलेशन प्लान एक प्रकार की योजना है जो आपको स्वर्ण में निरंतर मासिक किश्तों में निवेश करने की सुविधा देता है। यह आपको भौतिक स्वर्ण प्राप्त करने की सुविधा भी देता है जिसमें आप योजना को एक विशेष अवधि तक चलाते हैं जो कि 1 से 15 वर्ष के मध्य होती है और इसमें न्यूनतम मासिक रकम रु. 1000 तक न्यूनतम भी होती है। यह एक प्रकार से अनुशासित रुप से धन जमा करने की तकनीक होती है जिसमें आप धन के द्वारा स्वर्ण को ग्राम के माध्यम से जमा करना आसान हो जाता है।

  5. आपका स्वर्ण कहां पर जमा होता है?

    इस योजना को लेकर सबसे बेहतर प्रकार यह है कि आपको स्वर्ण का भन्डारण करने को लेकर चिन्ता करने की आवश्यकता नही है। आप जो स्वर्ण खरीदते हैं, वह विक्रेता की जिम्मेदारी होती है जिनके पास सामान्य रुप से इसका बीमा होता है। बहरहल, यह सलाह दी जाती है कि आप इस संबंध में, खरीदी करने से पहले प्रश्न पूछे या ’सामान्य रुप से पूछे जाने वाले प्रश्न’ को पढ़ें। भन्डारण संबंधी अतिरिक्त शुल्क भी लगाया जा सकता है।

  6. आप अपना स्वर्ण निकाल सकते हैं क्या?

    यदि आप अपना स्वर्ण निकालना चाहते हैं, तब आपको वह मात्रा चुननी होगी और उतने धन संबंधी मात्रा बतानी होगी जिसे आप निकालना चाहते हैं। चूंकि प्रत्येक सिक्के के लिये बनवाई शुल्क अलग होता है, तब आपको अलग से बनवाई का शुल्क देना हो सकता है। यह संभव है कि आपको आपकी चाही गई सोने की मात्रा आपके बताये गए पते पर पहुंचाई जा सके। यह स्वर्ण आपको बुलियन सिक्के या अन्य प्रकार के टकसाल के उत्पाद हो सकते हैं।

  7. आप अपना सोना कैसे बेच सकते हैं?

    आप अपने स्वर्ण को बेच सकते हैं और इसके लिये आपको बेचने की मात्रा चुन सकते हैं। आप केवल उतना ही स्वर्ण बेच सकते हैं जितना आपके खाते में जमा हो। एक बार यह लेन देन पूरा हो जाने के बाद, यह स्वर्ण जो आपने बेचा है, उसकी रकम आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाती है। इसके परिणामस्वरुप जो रकम आपके स्वर्ण खाते में जमा है, वह कम हो जाती है।

  8. खरीदने और बेचने का लेन देन कैसे करें

    खरीदते समय:
    एक बार जब आपने उस मात्रा को तय कर लिया है जितना स्वर्ण आपको खरीदना है, तब आपको सुरक्षित भुगतान गेटवे पर ले जाया जाएगा जहां पर आपको भुगतान का बेहतर तरीका चुनना होगा।
    बेचते समय:
    आपको जितनी मात्रा का स्वर्ण बेचना है, उसके ग्राम या रुपयो में गणना की जा सकती है। आपको अपने बैंक खाते की जानकारी देनी होती है जिससे आप स्वर्ण बेचने के बाद प्राप्त राशि को खाते में प्राप्त कर सके। यह संभव है कि आपने स्वर्ण जिस मूल्य पर खरीदा है और जिस मूल्य पर बेच रहे हैं, उसमें अन्तर हो। यह अन्तर कुछ विविध करों के कारण भी हो सकता है।
    इनवॉइस:
    एक बार जब आप स्वर्ण को खरीदने के लिये आदेश दे देते हैं, तब आपको लेन देन की इनवॉइस प्राप्त होती है जिसके साथ आपकी खरीद का अनुमोदन करने वाला ईमेल भी भेजा जाता है।

  9. आपका स्वर्ण कितना सुरक्षित है?

    ऑनलाईन स्वर्ण विक्रेता सामान्य रुप से आपके स्वर्ण को सुरक्षित तिजोरियों में रखते हैं जो कि बीमित होता है और इस प्रकार से, किसी भी स्थिति में आपका स्वर्ण खोता नही।
    तकनीकी आधुनिकता के कारण हम स्वर्ण के लेन देने को बिना किसी परेशानी के ऑनलाईनकर सकते हैं। यहां पर कुछ जानकारी दी जा रही है, आशा है इससे आपको लाभ मिलेगा।

स्रोत:
Source1Source2Source3Source4Source5Source6