Published: 21 अगस्त 2017

अब तक के बेहतरीन स्वर्ण खजाने

Treasure of Gold

प्राचीन काल से, केवल पुरातत्वविद ही स्वर्ण की खोज नही कर रहे हैं, इसमें सामान्य व्यक्ति भी शामिल है। अनेक खजानों की खोज तब हुई है जब लोग इनके बारे में खोज कर ही नही रहे थे। यहां पर कुछ रोचक और आश्चर्यजनक खजानों के बारे में बताया जा रहा है जिन्हे समय के साथ समाप्त मान लिया गया है:

  1. होक्सने होर्ड

    वर्ष 1992 में, एक किसान पीटर व्हाईटलिंग के इंग्लैन्ड में स्थित खेत में उसका हथौडा गुम हो गया था। उसने अपने मित्र से एक मेटल डिटेक्टर मांगा जिससे वह अपने खोए हुए हथौडे को पा सके, और इस प्रक्रिया में उन्हे रोमन साम्राज्य के समय के 14,865 स्वर्ण, चांची और कांस्य के सिक्के मिले। इस पूरे खज़ाने का मूल्य लगभग $4.3 मिलियन है। सारी प्राप्त संपदा जिसमें व्हाईटलिंग का गुमा हुआ हथौडा भी शामिल था, को ब्रिटिश संग्रहालय को दान कर दिया गया।

    Invaluable Gold Chain

    Hoxne Hoard Gold Treasure

    Hoxne Hoard Ancient Gold Bracelet

  2. सैडल रिज होर्ड

    वर्ष 2013 में, आंगन में गड़े हुए खज़ाने का सपना सच हो गया जो कि कैलीफोर्निया में रहने वाले एक दंपत्ति के लिये था। इस दंपत्ति को वर्ष 1847-1894 के समय के 1427 स्वर्ण सिक्के मिले जब वे अपने कुत्ते को घुमाने ले जा रहे थे। उन्हे पहले तो एक केन में स्वर्ण के सिक्के मिलने पर हैरानी हुई और मेटल डिटेक्टर से खोजने पर उन्हे 7 और सोने के सिक्कों से भरी केन मिली। यह खज़ाना लगभग $10 मिलियन कीमत का है।

    Saddle Ridge Gold Coins Treasure

    Gold Treasure Found In California

  3. सोने का जहाज

    एस एस सेन्ट्रल अमेरिका (सोने का जहाज) में 13600 किलो सोना था और वह वर्ष 1857 में डूब गया था। इस जहाज के स्थान को वर्ष 1988 में खोजा गया था और इस दौरान केवल 5% सामान ही मिल पाया था। वर्ष 2014 में, ओडेसी मरीन एक्प्लोरेशन इन्कॉर्पोरेशन, एक अमेरिकी कंपनी जो कि गहरे जल में छुपे समुद्री सामान की खोज करती है, के द्वारा इस स्थल को पुन: खोजने की ठानी गई। उन्हे जहाज के सामान से 15500 सोने और चांदी के सिक्के और 45 ग्ल्ड बार्स मिली। इस पूरे सामान की कीमल लगभग $100-150 मिलियन है।

  4. सेन होज गैलोन

    सेन होज का डूबा हुआ जहाज, गैलोन जो कि स्पेनिश नौसेना से संबद्ध था, उसे कोलंबिया की नौसेना द्वारा वर्ष 2015 में खोज निकाला गया। यह जहाज सन 1708 में डूबा था और कहा जाता है कि उसमें सोना, चांदी और कीमती रत्न थे जिनकी अनुमानित कीमत $1 बिइलियन थी। सी सर्च अरमाड (एसएसए), यूएसए का एक खोजी समूह था जिन्हे यह जहाज वर्ष 1981 में मिला था और वे कोलंबिया को इसके स्थान के बारे में जानकारी देने के लिये तैयार थे यदि एसएसए को इस खज़ाने का 35% दिया जाता। बहरहाल, कोलंबिया की संसद ने शीघ्र ही यह घोषणा कर दी कि एसएसए को खोजे गए सामान का 5% दिया जाएगा जो कि खोजने वाले का शुल्क होता है। यह लड़ाई एसएसए और कोलंबिया के बीच अंत में वर्ष 2011 में खत्म हुई। सुप्रीम कोर्ट द्वारा यह तय किया गया कि कोलंबिया के पास उस खजाने के पूरे अधिकार हैं जो उनका “राष्ट्रीय सांस्कृत्क धरोहर” स्वरुप है और एसएसए को खजाने के अलावा सभी वस्तुओं में से 50% की भागीदारी दी जाएगी।

  5. स्टाफोर्डशायर होर्ड

    स्टाफोर्डशायर होर्ड को सबसे बड़े एन्ग्लो सेक्सोन स्वर्ण प्राप्ति का प्रकार माना जाता है। यह खज़ाना टैरी हार्बर्ट द्वारा खोजा गया था जो कि एक किसान था और वह अपने स्टाफोर्डशायर स्थित खेत पर मैटल डिटेक्टर चला रहा था। कुल 3,500 क्लोसोने गारनेट्स, 5.094 किलो स्वर्ण और 1.442 किलो चांदी इस किसान के खेत में से अगले पांच दिनों में खोदकर निकाली गई। इस प्राप्ति अर्थात, £3.285 मिलियन की राशि को भूमि स्वामी और किसान के मध्य आधा आधा बांट दिया गया।

    Staffordshire Hoard Golden Treasure

  6. न्युएस्ट्रा सेनोरा डे लास मर्सीडीज

    न्युएस्ट्रा सेनोरा डे लास मर्सीडीज - एक स्पेनिश नौसैनिक जहाज था जिसमें स्वर्ण और चांदी के सिक्के ले जाए जा रहे थे और यह केप सेन्टा मारिया के युद्ध के दौरान गायब हो गया था। इस जहाज के अवशेषों को ओडेसी मरीन एक्स्प्लोरेशन इन्कॉर्पोरेशन द्वारा वर्ष 2007 में खोजा गया। ओडेसी द्वारा उनके द्वारा खोजे गए सामान में से 50000 स्वर्ण और चांदी के सिक्को को यूएस ले जाया गया। जबकि स्पेन की सरकार ने दावा किया कि यह जहाज स्पेन नौसेना का भाग था इसलिये इस स्वर्ण के वास्तविक हकदार वे ही हैं। पांच वर्षों तक चलने वाली कानूनी लड़ाई के बाद, अदालत ने यह फैसला दिया कि स्पेनिश सरकार के पास स्वर्ण का वास्तविक अधिकार है और वह स्वर्ण स्पेन भेजा गया। अपनी इस सांस्कृतिक संपदा को पाने के बाद, स्पेनिश नौसेना संग्रहालय द्वारा राष्ट्रीय पुरातत्वविद संग्रहालय की मदद से स्पेन में इस खज़ाने का प्रदर्शन किया जिसे हमेशा से खोया हुआ मान लिया गया था।

    Gold Coins Found In Ship Wreck

  7. केसेरा गोल्ड ट्रेजर

    वर्ष 2015 में, कुछ गोताखोरों के समूह द्वारा एक खज़ाना खोजा गया जिसमें लगभग 2000 सोने के सिक्के थे जो कि केसेरा, इजराईल के पास स्थित समुद्र में मौजूद था। गोताखोरो ने इस संबंध में इजराईल पुरातत्व विभाग (आईएए) को जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने एक बार फिर गोताखोरी के साथ आईएए के साथ मिलकर पूरा खज़ाना खोजने में मदद की। बहरहाल इस खोज को राज्य की संपदा माना गया और गोताखोरों को उनका खोजने का शुल्क नही दिया गया।

Sources:
Source1Source2, Source3, Source4Source5, Source6, Source7Source8, Source9, Source10, Source11, Source12