Published: 07 जुलाई 2017

गोल्ड प्योरिटी और कलर गाईड: 24 कैरेट, 22 कैरेट, और 18 कैरेट गोल्ड में क्या फर्क है

স্বর্ণের বিশুদ্ধতা এবং রঙ নির্দেশ: 24K, 22K এবং 18K স্বর্ণের মধ্যে কি পার্থক্য?

गोल्ड में मौजूद विविध कैरेट्स

कैरेट एक शब्द है जिसका उपयोग गोल्ड की प्योरिटी की गणना करने के लिये होता है। 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड में अन्तर समझने से पहले हमें यह देखना होगा कि कैरेट होता क्या है। कैरेट एक इकाई है जो गोल्ड की प्योरिटी की गणना करने के लिये इस्तेमाल की जाती है। जितने ज़्यादा कैरेट होते हैं, उतना ही गोल्ड प्योर होता है। यह एक सरल गाईड है जो आपको 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के बीच के अन्तर को समझाएगी।

24 कैरेट गोल्ड

24 कैरेट गोल्ड को प्योर गोल्ड या 100 प्रतिशत गोल्ड कहा जाता है। इसका अर्थ है कि गोल्ड के सभी 24 भाग प्योर हैं और इसमें किसी प्रकार की दूसरे धातु की मिलावट नही है। इसे 99.9 प्रतिशत शुद्धता का गोल्ड कहा जाता है जिसका रंग विशेष पीला और चमकीला होता है। यह ध्यान रखिये कि गोल्ड का 24 कैरेट से अधिक शुद्ध कोई प्रकार नही होता और आपको इस बात का पता होना चाहिये क्योंकि हो सकता है जब आप किसी डीलर के पास जायें तो वो आपको 25 कैरेट या 26 कैरेट गोल्ड बता कर बेचे और अनैतिक व्यवहार करे। चूंकि यह गोल्ड का सबसे शुद्ध प्रकार होता है, इसलिये यह 22 कैरेट या 18 कैरेट गोल्ड से महंगा होता है। लेकिन इस प्रकार के गोल्ड में कम कैरेट वाले गोल्ड से कम घनत्व होता है और इसलिए यह काफी नरम और मुड जाने वाला होता है और इसे सामान्य ज्वेलरी बनाने में उपयोग नही किया जा सकता। मुख्यतः 24 कैरेट गोल्ड प्योरिटी के क्वाइंस और बार्स ही खरीदे जाते हैं। 24 कैरेट गोल्ड का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक और मेडिकल उपकरणों में भी होता है जैसे उन उपकरणों में जिसका उपयोग बच्चों के कान के संक्रमण का इलाज करने के लिये होता है और कई बार टायपानोस्टोमी ट्यूब्स में भी गोल्ड को लगाया जाता है जिससे मध्य कान में हवा का आना जाना बेहतर तरीके से होता है।

22 कैरेट गोल्ड

22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी मतलब ज्वेलरी में 22 भाग गोल्ड होता है और बाकी दो भाग कोई दूसरा मैटल। इस प्रकार के गोल्ड का इस्तेमाल सामान्य रुप से ज्वेलरी बनाने के लिये होता है। 22 कैरेट गोल्ड में यदि हम 100 प्रतिशत की बात करें, तो केवल 91.67 प्रतिशत प्योर गोल्ड होता है। अन्य 8.33 प्रतिशत में दूसरे धातु जैसे चांदी, जिंक, निकल और अन्य मिश्र धातु होते हैं। इन अन्य मिश्र धातुओं के मिलावट के कारण ये गोल्ड कड़ा होता है और इससे बनने वाली ज्वेलरी टिकाऊ होती है। वैसे आपको यह पता होना चाहिये कि इस गोल्ड का उपयोग प्लेन ज्वेलरी बनाने के लिये किया जाता है, पर 22 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल डायमन्ड और अधिक मूल्यवान पत्थरों से सजी ज्वेलरी बनाने के लिये सही नही होता।

18 कैरेट गोल्ड

18 कैरेट गोल्ड अर्थात 75 प्रतिशत गोल्ड और 25 प्रतिशत अन्य धातु जैसे कॉपर या सिल्वर आदि। सामान्य रुप से नग वाली ज्वेलरी या अन्य हीरे की ज्वेलरी को 18 कैरेट गोल्ड में ही बनाया जाता है। इस प्रकार का गोल्ड 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड से सस्ता होता है। इसका रंग थोडा फीका होता है। 18 कैरेट की ज्वेलरी की पहचान बडी सरल है – आपको इस पर 18 कैरेट, 18 केटी, 18 के या अन्य प्रकार के चिन्ह दिखेंगे। कई बार 18 कैरेट गोल्ड पर 750, 0.75 या इस प्रकार के स्टैम्प होते हैं जिनसे यह बताया जाता है कि इसमें 75 प्रतिशत गोल्ड है।

शुद्धता की गणना कैसे की जाती है?

पश्चिमी भाग में कैरेट का उपयोग शुद्धता बताने के लिये किया जाता है। उदाहरण के लिये 24 कैरेट गोल्ड को 1000 भाग में से 1000 भाग शुद्धता 1.000. 22 कैरेट में 22 को 24 से भाग दे कर 1000 से गुणा किया जाता है जो कि 0.9166, की फाइननेस आपको देता है। 21 कैरेट में 21 को 24 से भाग दे कर 1000 से गुणा किया जाता है जिससे 0.875 शुद्धता सामने आती है और इस ही तरह 18 कैरेट की शुद्धता 0.750 के बराबर होती है।

गोल्ड के विभिन्न कलर

24 कैरेट गोल्ड का रंग बेहतर और प्राकृति रुप से चमकीला होता है और इसका रंग कभी भी इसकी प्योरिटी को 24 k से कम में बदले बिना नही बदला जा सकता। ज्वेलरी बनाते समय धातुओं के मिश्रण की मात्रा बदल कर गोल्ड के अन्य रंग भी बनाये जा सकते हैं। उदाहरण के लिये पिंक गोल्ड मिश्रण में कॉपर की मात्रा बढाकर बनाया जाता है। उसी प्रकार ग्रीन गोल्ड में जिंक और व्हईट गोल्ड में सिल्वर और निकल ज़्यादा मिलाया जाता है। इलेक्ट्रोप्लेटिंग की मदद से सतह पर गोल्ड प्लेटिंग भी करवाई जाती है। हलाकि यह उस सतह पर कुछ समय के लिये ही रहता है।

24 कैरेट गोल्ड में गोल्ड के 24 भाग शुद्ध होते हैं। 22 कैरेट गोल्ड में 22 भाग गोल्ड के और 2 भाग दूसरे धातु के मिलाये जाते हैं। 21 कैरेट गोल्ड में 21 भाग गोल्ड और तीन भाग दूसरे धातु के मिलाये जाते हैं । 18 कैरेट गोल्ड में 18 भाग शुद्ध और 6 भाग दूसरे धातु के मिलाये जाते हैं। पश्चिम में कैरेट को शुद्धता के रुप में लिया जाता है। उदाहरण के लिये 24 कैरेट गोल्ड को 1000 भाग में से 1000 भाग शुद्धता या 1.000 शुद्धता. 22 कैरेट में 22 को 24 से भाग दे कर 1000 से गुणा किया जाता है जो कि 0.9166, की फाइननेस आपको देता है। 21 कैरेट में 21 को 24 से भाग दे कर 1000 से गुणा किया जाता है जिससे 0.875 शुद्धता सामने आती है और इस ही तरह 18 कैरेट की शुद्धता 0.750 के बराबर होती है।

खरीददार के लिये सलाह

24 कैरेट = 100% गोल्ड या प्योर गोल्ड
22 कैरेट = 91.7 % गोल्ड
18 कैरेट = 75.0 % गोल्ड
14 कैरेट = 58.3 % गोल्ड
12 कैरेट = 50.0 % गोल्ड
10 कैरेट = 41.7 % गोल्ड

 

Related article: सोना खरीदते समय इनवॉइस लेना क्यों जरूरी है?