Published: 08 सितंबर 2017

सोने की अंगूठियां खरीदने के लिये मार्गदर्शन

How To Choose The Right Gold Ring Design

सोने की अंगूठियों का स्थान पूरे विश्व में मौजूद आभूषण के बक्सों में अलग ही है क्योंकि वे एक परिष्कृत अभिरुचि के प्रतीक के रुप में मानी जाती है। अपने जीवन साथी के सामने अपनी भावनाओं का इज़हार करने के लिये इसका ही उपयोग होता है, साथ ही यह आपके मित्र या परिवार के संबंधी के लिये एक मूल्यवान उपहार हो सकता है। क्यों? सिर्फ इसलिये नही कि स्वर्ण प्रेम का और लगाव का एक प्रतीक है, इसलिये भी कि सोने की अंगूठी को पवित्र और ज्योतिषीय तथा आध्यात्मिक प्रयोजन से उत्तम माना जाता है।

यहां पर मार्गदर्शन दिया जा रहा है जिससे आप अपने और अपने प्रियजनों के लिये खुशी से और गर्व से पहनने लायक अंगूठी खरीद सकते हैं।

  1. चरण 1: आकार तय करना

    यदि आप स्वयं के लिये अंगूठी खरीदने जा रहे हैं, तब यह स्पष्ट कर लें कि वह आपको एकसम सही आ रही हो, बहुत ढीली भी नही और बहुत कसी हुई भी नही।

    यदि आप किसी को सोने की अंगूठी उपहार में दे रहे हैं, तब संभव है कि आपके पास उनकी अंगूठी का सही आकार नही हो। इस स्थिति में बेहतर है कि उन्हे एकदम सही आने वाली अंगूठी पहले ले ली जाए और उसके आधार पर अंगूठी ली गाए। यदि यह संभव नही हो, तब आप अपनी अंगूठी और उनकी अंगूठी के बीच तुलना करवा सकते हैं अथवा किसी नजदीकी व्यक्ति से उसका नाप लाने के लिये कह सकते हैं।

    यदि आपने अंगूठी खरीद ली है और वह ढ़ीली या कसी हुई हो रही है, तब आप उसे सुनार के पास जाकर सही आकार की करवा सकते हैं। लेकिन यह करते समय आपको इन बातों का ध्यान रखना चाहिये:

    • यह ध्यान रखें कि आप ऎसे सुनार से खरीदी करें जो इस प्रकार से बदलाव आदि कर देने के लिये तैयार हो। वह अत्यंत कुशल और अनुभवी होना चाहिये जो आपकी अंगूठी को सही आकार दे सके और यह बात आपको खरीदी करने से पहले ही स्पष्ट कर लेनी चाहिये।
    • सरल अंगूठी के डिजाईन या गोल्ड बैन्ड में, आकार में बदलाव करना आसान होता है लेकिन वे अंगूठियां जिनमें जटिल डिजाईन और पैटर्न होते हैं, उनके साथ थोड़ी परेशानी होती है। इसलिये यह सही होगा कि यदि आपको यह लग रहा है कि अंगूठी का आकार बदलना पड़ सकता है, तब सरल डिजाईन वाली अंगूठी ही पसंद की जाए।
    • हमेशा आपकी अंगूठी के आकार में बदलाव होने के बाद उसकी मोटाई की जांच करें। कई बार सुनार आकार बदलने के नाम पर मोटाई भी बदल देते हैं। पतले बैन्ड के आकार बदलने में परेशानी होती है।
  2. चरण 2: रंग का चुनाव

    सोने की अंगूठिया अनेक रंगों में उपलब्ध होती है और प्रत्येक व्यक्ति अपनी पसंद से इन्हे लेता है।

    प्रकार विवरण
    पीला स्वर्ण सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला पीला स्वर्ण जिसमें केवल स्वर्ण धातु होती है।
    Yellow gold  
    सफेद स्वर्ण स्वर्ण और निकल का संयोजन जो एक बेहतरीन क्लासी लुक देता है।
    White gold  
    गुलाबी स्वर्ण स्वर्ण और तांबे का मिश्रण, यह दिखने में एकदम अलग और भीड में भिन्न पहचान देता है।
    Pink gold  
    हरा स्वर्ण स्वर्ण और चांदी का एकदम विचित्र मिश्रण जो परिपक्व और राजसी लुक देता है।
    Green gold  
  3. चरण 3: बैन्ड चुनना

    बैन्ड चुनना पूरी तरह से आपकी जीवन शैली और प्राथमिकता पर निद्भर करता है। मैट या सेरेटेड गोल्ड बैन्ड किसी भी प्रकार से कार्यालय में पहनने लायक होता है, एक चमकदार पॉलिश किया गया सोने का बैन्ड जिसे किसी भी दैनिक परिधान पर पहना जा सकता है; ग्लास ब्लास्ट या आईस गोल्ड बैन्ड किसी भी आयोजन में और किसी भी परिधान पर बेहतरीन लगता है।

    प्रकार विवरण
    चमकदार पॉलिश किया गया स्वर्ण क्लासिक और चमकदार सुनहरा बैन्ड जो आपके लुक को और भी बेहतर बना देता है।
     
    सेरेटेड/ ब्रश्ड गोल्ड बैन्ड ये एकदम चिकने, टिकाऊ और आसानी से आपकी जरुरत के अनुसार बन जाने वाले होते हैं।
     
    मैट गोल्ड बैन्ड एकदम सरल विकल्प चाहने वालों के लिये एकदम सही चुनाव।
     
    ग्लास ब्लास्ट गोल्ड बैन्ड ग्लास जैसी फिनिश जो चमकदार और भडकीली होती है।
     
    आईस गोल्ड बैन्ड सादे डिजाईन्स से अलग, रफ और अलग प्रकार के डिजाईन्स।
     
  4. चरण 4: डिजाईन चुनना

    अंगूठी की वह डिजाईन चुनिये जिसमें स्टाईल और सुविधा दोनो हो। हमेशा चलने वाले फैशन के साथ रहने का यही फार्मूला है! यह भी ध्यान रखिये कि आप किस कारण के लिये इसे खरीद रहे हैं। यदि दैनिक रुप से पहनना है, तब तीखे कोनो वाली डिजाईन या बहुत जटिल डिजाईन से आप परेशानी महसूस करेंगे। यदि कोई अंगूठी बहुत चमकदार या एकदम अलग ही रंग और प्रकार की हो, तब वह किसी विशेष तरीके के परिधानों पर ही सही लग सकती है। एक बार जब आप यह तय कर लेते हैं कि आपको क्या चाहिये, तब इन डिजाईन्स में से चुनिये।

    प्रकार विवरण
    सादा गोल्ड बैन्ड स्त्री व पुरुष दोनो द्वारा पहनी जा सकने वाली शैली बहुत ही परिपक्व और शालीन होती है, यह बहुत फैन्सी या जटिल नही होती हैं। एकदम क्लासिक और किसी भी समारोह में चलने वाली होती हैं फिर वह पश्चिमी ड्रेस हो या भारतीय परिधान। यह अनेक प्रकारों और आकारों व कोणों में मिलते हैं।
     
    सोने की अंगूठी जिसपर थोड़ा डिजाईन हो आकर्षक प्रकार से डिजाईन की गई और नवीन मोटिफ की अंगूठी जिसमें आपको अपनी कल्पना साकार करने का मौका मिलता है जैसे आप इसपर अपने नाम का अक्षर, मिलने की तारीख या ह्र्दय का चिन्ह आदि बनवा सकते हैं।
     
    मैट गोल्ड बैन्ड एक स्टाईलिश और बेहतरीन अंगूठी जिसमें कम चमक होती है। यह सैटिन फिनिश के साथ आती है और इसके कोने भी मुडे हुए होते हैं।
     
    फूलों की डिजाईन वाली सोने की अंगूठी सोने की अंगूठी जिसपर फूलों के डिजाईन या पैटर्न होते हैं, दिखने में एकदम से पसंद आनेवाली अंगूठियों में से एक। यह बहुत भारी या भडकीली नही होती और एकदम सादी भी नही होती। यह सभी प्रकार के वस्त्रों के साथ अच्छी दिखाई देती है और इसे रोज़ाना पहनने के लिये भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
     
    हाथ पर चेन वाले ब्रेसलेट यह आभूषणों को पसंद करने वाली महिलाओं के लिये बेहतर विकल्प होता है। अंगूठी और ब्रेसलेट का संयोजन जिसमें चेन होती है जो हथेली के पिछले भागों पर रहती है। ये एकदम अलग, फैशन के साथ चलने वाली और सबसे अनूठा लुक देती हैं।
     

इन चार सरल चरणों की मदद से आप अपने लिये या उपहार देने के लिये बेहतर अंगूठी तलाश सकते हैं।

 
Sources

Source1, Source2, Source3, Source4, Source5, Source6,