Published: 04 सितंबर 2017

40 की उम्र की महिलाओं के लिये सोने के डिज़ाइन

जब हम अपने 40 के दशक में प्रवेश करते हैं तो बहुत कुछ बदल जाता है। हमारे बच्चे बड़े हो जाते हैं और अपने जीवन में आगे बढ़ रहे होते हैं, हमारा कैरियर बढ़ रहा होता है, हमारी आदतों अपनी जगह रहती है, और हम अंततः अपने लिए कुछ समय बचा सकते हैं। उन चीजों को करने के लिये जिनसे हम प्यार करते हैं, उन चीजों को पहनने के लिए जिनमें हम सबसे अधिक आरामदायक महसूस करते हैं, और उन लोगों के साथ समय बिताने के लिए जिनसे हमें सुकून मिलता है - 40 की उम्र इन्‍हीं सब चीज़ों के बारे में होती है।

हमारा फैशन सैंस एक परिवर्तन से गुजर रहा होता है, और हम खुद उन क्रिस्‍प साड़ीयों और सुरुचिपूर्ण एक्‍ससरी को पहनना शुरू कर देते हैं जो हमारी माओं ने अपनी जवानी में पहना था!

नीचे दिए गए सोने के डिजाइन विभिन्न अवसरों पर आपके संग्रह में पूरी तरह फिट होंगे।

 
  1. हम अपने पेशेवर जीवन के चरम पर हैं, और अब हम सम्मेलनों में भाग लेने से आगे जाकर उनको नेतृत्व देने लगे हैं। यह हमारी 40 की उम्र में ही होता है कि हमें पहली बार कहीं सम्मानित किया जा सकता है।
  2. यदि आप एक भारतीय लुक चुनते हैं, मसलन रेशम की साड़ी या भारी कढ़ाई वाले सूट तो नीचे दिए गए बोल्ड और सुंदर आभूषण आपके लुक पर चार चांद लगाकर खूबसूरती और शालीनता का अंतिम स्पर्श जोड़ देंगे।
    Chic Gold Earring Designs
    Trendy Gold Earring
    Chic Gold Earring Designs
    Chic Gold Earring Designs
    Chic Gold Earring Designs
    Chic Gold Earring Designs
    Courtesy: Fellows UK
  3. यदि आप पश्चिमी वस्त्रों के साथ अधिक आरामदायक महसूस करते हैं, तो आप इन आभूषणों को अपनी पोशाक के साथ मैच कर सकते हैं। इस स्‍टाइल का रहस्‍य सोने के डिज़ाइनों की सूक्ष्मता में निहित है जो आधुनिकता में दखल दिये बिना उसे उभारता है:
  4. अगर हम दोस्तों, परिवार या सहकर्मियों के लिए डिनर पार्टी की मेज़बानी कर रहे हैं तो ना केवल हमारे घर की भव्यता का बल्कि खुद हमारा भी प्रदर्शन हो रहा होता है। और ज़ाहिर है कि हम सर्वश्रेष्ठ दिखना चाहते हैं। ये सूक्ष्म, सुरुचिपूर्ण डिज़ाइन न्यूनतम प्रयास के साथ अपने लुक को निखारने का एक आसान तरीका है। स्टाइलिश और आरामदायक दिखने का एक आसान तरीका। यह आखिरकार हमारा घर है!
    Courtesy: BlueStone
  5. ऐसा हो सकता है कि आपको एक भतीजी या भतीजे के विवाह के लिए विदेश यात्रा करनी पड़े। आपके अपने बच्चे अपनी शिक्षा पूरी कर रहे हों, और आप उनके स्नातक समारोह में जाना पड़े। पश्चिमी सेटिंग में सोने की चमक से अधिक भारतीय और क्या चीज़ हो सकती है? यह चमकने का एक अवसर है! यहां आपके विचार करने के लिए कुछ सोने के डिज़ाइन दिए गए हैं।